बेगुसराय, जनवरी 31 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला कमिटी द्वारा संगठन के पूर्व बिहार राज्य महासचिव एवं माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य शहीद कामरेड रामनाथ महतो की स्मृति में 24वीं संकल्प सभा का आयोजन शनिवार को कपस्या चौक स्थित सीटू जिला कार्यालय बी.टी. रणदिवे भवन के पी. राममूर्ति सभागार परिसर में किया गया। सभा की अध्यक्षता रामविलास सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद रामनाथ महतो के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वक्ताओं ने उनके जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता और मजदूर-किसान आंदोलनों के मजबूत स्तंभ के रूप में याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने शोषण, दमन और उत्पीड़न के खिलाफ मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान और महिलाओं के हक-अधिकार की ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.