बांदा, जनवरी 11 -- बांदा। सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वीरेंद्रनाथ राजभर, यात्री मालकर अधिकारी ने यातायात टीआई संजय मिश्रा के साथ भूरागढ़ व जरैली कोठी के पास संयुक्त रूप से अभियान चलाया। नशे में वाहन संचालित करने वाले वाहनों के चालकों के विरूद्ध चेकिंग की। चेकिंग अभियान के दौरान 62 वाहनों का चालकों को ब्रेथ एनालाइजर से चेक किया गया। नशे की हालत में पाये जाने पर 12 वाहन चालकों का ड्रंकन ड्राइविंग के अभियोग तहत चालान किया गया है। उक्त के अतिरिक्त 26 बिना हेलमेट सहित अन्य अभियोगों में 31 चालान किये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...