नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- ICICI Prudential AMC IPO: अगर आप किसी आईपीओ में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। इस सप्ताह एक दिग्गज कंपनी का इश्यू निवेश के लिए ओपन हो रहा है। यह आईपीओ- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड का है। कंपनी के इक्विटी शेयरों का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी की ओर से मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा इसका प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में Rs.135 प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि यह अपने आईपीओ प्राइस से करीबन 7 पर्सेंट प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है।क्या है डिटेल फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयर्स के फेस वैल्यू का 2,061 गुना और कैप प्राइस इक्विटी शेयर्स के फेस वैल्यू ...