मुंगेर, फरवरी 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। जलवायु समर्थ पंचायत अभियान के तहत वन विभाग कार्यालय से वनों के क्षेत्रीय पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने हरी झंडी दिखा कर 12 दिवसीय जंगल बचाओ यात्रा का शुभारंभ किया गया। गोबड्डा पंचायत के हरकुण्डा गांव में पहुंची जहां आदिवासी संस्कृति रीति रिवाज के अनुसार समूह के मुखिया के द्वारा स्वागत किया। वहीं गांव का भ्रमण कर जंगल बचाने के लिये ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वहीं दरियापुर-2 पंचायत के राजासराय, तितपनियां गांव पहुंची। उसके बाद आसपास के गांव का भ्रमण करते हुए हवेली खड़गपुर में यह यात्रा समाप्त हुआ। यह यात्रा मुंगेर, जमुई, लखीसराय और नवादा जिलों के 25 ग्राम पंचायतों के मुखिया, वन विभाग के पधाधिकारी, स्थानीय नागरिक संगठनों के द्वारा आयोजित किया गया है। जिसका नेतृत्व रीजेनेरेटिव बिहार और मुखिया महासं...