आगरा, सितम्बर 21 -- नवदुर्गा के प्रथम दिन पड़वा को तोता के ताल (फूल वाली मार्केट के सामने) पर 12 दिवसीय मां दुर्गा का भव्य दरबार और पंडाल सजाया जाएगा। प्रतिदिन चार आरती के साथ विभिन्न आयोजन होंगे। कोलकाता से मंगवाई गई 15 फुट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा को कैंट रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल पर भक्तजन नाचते-गाते हुए मैटाडोर में लाए। 22 सितम्बर को विधि विधान से स्थापना होगी। मां भगवती सेवा मंडल के मुकेश कुशवाह और आकाश कुशवाह ने यह जानकारी दी। चार अक्तूबर को विजर्जन होगा। मुख्य रूप से मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन और रूबी उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...