गंगापार, दिसम्बर 24 -- खेतों की सुरक्षा के नाम पर लगाए जा रहे अवैध बिजली के तार अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर चौकी अंतर्गत महेवा गांव में 12 दिसंबर की रात हुए करंट हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही दोषियों पर कोई कार्रवाई की गई। पुलिस की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। महेवा गांव निवासी सर्वेश यादव पुत्र राजमणि रात में घर लौट रहे थे, तभी खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित अवैध तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई, जो अब लगभग निष्क्रिय हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...