फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मुख्य सचिव के निर्देशो के बाद भी जनजातीय गौरव दिवस मनाये जाने में गंभीरता नही दिखायी गयी। यह गौरव दिवस 1 नवंबर से मनाया जाना था। गगर 12 दिन निकल गये कोई भी गतिविधियां नही करायी गयी। अब इसको लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएसए, डीआईओएस और राजकीय आश्रम पद्धति के विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को भगवान बिरसा मंुडा की जयंती पर कार्यक्रम मनाये जाने को निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी की ओर से पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि शासन स्तर से 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इसके तहत भव्य कार्यक्रम होने हैं। बिरसा मंुडा और अन्य आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए वि...