मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में स्नातक पार्ट-3 सत्र 2022-25 के जिन छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग है, उनके पीजी में नामांकन को लेकर विवि प्रशासन ने फैसला लिया है। कहा गया है कि अगर 12 फरवरी तक पेंडिंग ठीक हो जाता है कि तो पीजी की तीसरे मेरिट लिस्ट में उनका नाम शामिल हो सकता है। इसकी जानकारी बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने दी। विवि में सत्र 2022-25 में कई छात्रों के रिजल्ट पेंडिंग हुआ था। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि पीजी में अभी पहली लिस्ट के आधार पर नामांकन जारी है। 10 फरवरी तक इसके आधार पर नामांकन लिया जाएगा। इसके दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। दूसरी में उन छात्रों के नाम डाले जाएंगे जिनका नाम पहली लिस्ट में नहीं था। पहली मेरिट लिस्ट के कई छात्रों ने यह कहकर दाखिला नहीं लिया कि उन्हें मनचाह...