जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने बूथों की एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) मतदाताओं की सूची तैयार कर लें और 12 दिसम्बर दोपहर 12 बजे तक बीएलओ तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ अनिवार्य रूप से बैठक आयोजित करें। उन्होंने कहा कि बैठक से संबंधित नोटिस, कार्यवृत्त, हस्ताक्षर तथा फोटो सहित पूरा बूथवार विवरण पीडीएफ में तैयार कर उसकी एक प्रति उपलब्ध कराएं। बीएलए के हस्ताक्षर कार्यवृत्त पर कराना भी अनिवार्य किया गया है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि जिन बूथों पर एएसडी मतदाताओं की संख्या अधिक है, उनकी रैंडम जांच दोबारा कर ली जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनजाने में मतदाता सूची से न हटे। उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.