देवघर, फरवरी 23 -- मधुपुर। देश के धर्म और संस्कृति बचाने और युवाओं में जागरुकता पैदा करने के उदेश्य से मध्य प्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत मझगवां निवासी 32 वर्षीय महेंद्र यादव 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की पैदल यात्रा पर निकले हैं। अपने डेढ़ महीने का सफर तय कर शनिवार को मधुपुर पहुंचे। समाजसेवी, व्यवसायी, राजनीतिज्ञ आदि लोगों ने जोरदार स्वागत किया। महेंद्र ने बताया कि पैदल यात्रा 2 जनवरी 2025 को पन्ना के कालीन्यर फोर्ट से आरम्भ की। यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए बताते हैं कि चित्रकुट धाम, प्रयाग राज, काशी विश्वनाथ, बैद्यनाथधाम की यात्रा कर ली। यहां से ओड़िसा, आंध्र प्रदेश, रामेश्वरम, तिरुपति बालाजी होते हुए केदारनाथ में यात्रा संपन्न करेंगे। बताया की यात्रा अगले वर्ष 2026 जनवरी में समाप्त होगी। बताया वह कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षक हैं। ईश्वर...