गाजीपुर, फरवरी 12 -- खानपुर। क्षेत्र के सिधौना में बुधवार सुबह बिहार के सीतामढ़ी निवासी केशव कुमार पहुंचे, जो 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर स्केटिंग करते हुए निकले हैं। भारत भ्रमण पर निकले केशव कुमार ने बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि यात्रा की शुरुआत सीतामढ़ी से हुई और 11 दिन का सफर तय कर वे काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने वराहरूप धाम में पूजा-अर्चना की और फिर वाराणसी के लिए रवाना हो गए। केशव कुमार ने कहा कि स्केटिंग से शरीर स्वस्थ रहता है और प्रकृति के करीब रहने का अवसर मिलता है। काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वे अन्य ज्योतिर्लिंगों और चार धाम की यात्रा जारी रखेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.