झांसी, फरवरी 22 -- झांसी,संवाददाता। बाल्मीकि समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित 8 वें सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन उत्साह से मनाया। सामाजिक समरसता, सादगी और संस्कारों का अनुपम संगम देखने मिला। यहां 12 नव दंपतियों ने वैदिक मंत्रोच्चारों की ध्वनि में सात फेरे लिए। दूल्हों की बारात नगर निगम से प्रारंभ होकर इलाइट चौराहा और जीवन शाह तिराहा होते हुए महाराजा गंगाधर राव कलामंच (मुक्ताकाशी मंच), किला रोड, झांसी पहुंची। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने हरी झंडी दिखाकर समारोह का शुभारंभ किया। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...