पूर्णिया, जून 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।केरल की ओर से बंगाल के रास्ते बिहार की तरफ आने वाला मानसून रास्ता भटक गया है। मालूम हो कि प्री-मानसून पीरियड में ही मौसम विभाग ने बताया था कि 4 या 5 जून से बिहार के पूर्णिया में मानसून प्रवेश कर जाएगा। लेकिन अब मौसम विभाग का पूर्वानुमान इंडेक्स बता रहा है कि 12 जून तक आसमान साफ रहेंगे और प्रचंड गर्मी का आलम रहेगा। इसके बाद 13 जून को हल्की वर्षा हो सकती है। इस बीच रविवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि प्रचंड गर्मी के कारण सुबह की आद्रता 68 प्रतिशत और शाम की आद्रता 51 प्रतिशत रही। दोपहर के समय तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस महसूस किया गया। .....कैसा रहेगा सोमवार: पूर्णिया में सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री से...