हरदोई, जून 6 -- हरदोई। 70 हजार से अधिक निराश्रित पशुओं को संरक्षित करने के बाद जनपद में एक बार फिर से निराश्रित पशुओं को संरक्षित करने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने जनपद में निराश्रित पशु संरक्षण अभियान की सफलता की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है।हजारों पशुओं को आश्रय स्थलों में संरक्षित किए जाने के बाद भी सड़कों पर घूमते और फसलों को रौंदते पशुु किसानों की नाराजगी का कारण बने हुए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खुफिया रिपोर्ट से मिले इनपुट के आधार पर मुख्यमंत्री की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत पशुपालन विभाग ने वृहद गो संरक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिला अधिकारी अनुनय झा ने बताया शासन के निर्देश पर 12 जून तक पूरे जनपद में गो संरक्षण अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.