देवरिया, जनवरी 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों का प्री- बोर्ड लिखित परीक्षा 12 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सारणी सोमवार की शाम को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा जारी कर दी गई। परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में तैयारियां की जा रही है। इस प्री- बोर्ड परीक्षा में 1,15,968 विद्यार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के अनुसार हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों का वर्ष 2026 की प्री- बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह बोर्ड परीक्षा के अनुरूप ही आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए सोमवार की शाम को डीआईओएस कार्यालय द्वारा समय सारणी जारी कर दी गई। जारी हुए समय सारणी में 12 से 20 जनवरी तक सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक यह परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें जिले के 1,15,96...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.