मिर्जापुर, जनवरी 9 -- मिर्जापुर। अत्यधिक ठंड एवं कोहरे के कारण जनपद के सभी यूपी बोर्ड के राजकीय, सहायता प्राप्त एवं सीबीएसई, आईसीएसई, मदरा, संस्कृत बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने 12 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने दी है। डीआईओएस ने बताया कि इस अवधि में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर विद्यालय उपस्थित होकर विभागीय कार्यों का निर्वहन करेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि 13जनवरी से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार हाईस्कूल,इंटर की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं,प्रयोगात्मक परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। शीतलहरी एवं कोहरे के बीच शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालयों के के छात्रों के साथ प्राइमरी व जूनियर स्तर के बच्चों को स्कूल जाने को विवश थे। इ...