मुंगेर, जनवरी 11 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में किसानों का फार्मर आईडी बनाने का कार्य अब 12 जनवरी तक जारी रहेगा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सीताराम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर फार्मर आईडी निर्माण कार्यक्रम की अवधि को बढ़ाया गया है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी बनवाना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राशि प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनाया है, वे अपने नाम से जमीन का वैध दस्तावेज, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण एवं मोबाइल नंबर के साथ संबंधित पंचायत में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर आईडी बनवा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...