किशनगंज, जनवरी 12 -- पोठिया, निज संवाददाता। कार्यपालक अभियंता के आदेशानुसार 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र किशनगंज विंटर मेंटेंस कार्य आज सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक करायी जायेगी। छतरगाछ पवार ग्रिड के कनीय अभियंता रूबी रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इसको लेकर 33 केवी ठाकुरगंज 33 केवी पश्चिम पल्ली 33 पूरब पल्ली,बहादुरगंज तथा पोठिया का विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। पुन मेंटेनेंस कार्य समाप्त होते विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...