बेगुसराय, जनवरी 4 -- बरौनी। ठंड व कोहरे के कारण ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक रविवार को बरौनी-नई दिल्ली हमसफ़र एक्सप्रेस 12 घंटे से अधिक विलंब से खुली। हमसफर एक्सप्रेस के घंटों विलंब से चलने का सिलसिला गत 15 दिनों से बनी है। इससे उक्त ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा अमरनाथ पांच घंटे, नाहरलगुन-हापा आठ घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से बरौनी जंक्शन पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...