लखीमपुरखीरी, सितम्बर 17 -- सोमवार की रात से शुरू हुई बरसात मंगलवार की दोपहर तक जारी रही। करीब 12 घंटे लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बच्चे भीगते हुए स्कूलों को पहुंचे। वहीं लगातार बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है। धान की तैयार हो रही फसल खेतों में गिर गई है वहीं केला की फसल को भी नुकसान हो रहा है। मौसम के जानकार बताते हैं कि बारिश अगर इसी तरह से जारी रही तो फसलों को काफी नुकसान होगा। रात से शुरू हुई बरसात कभी तेज तो कभी धीमी गति से होती रही। मंगलवार की सुबह जरूरी काम से निकले लोग बचाव करते हुए निकले इसके बाद भी भीग गए। वहीं रास्तों व गलियों में पानी भरने से आवागमन में परेशानी हुई। वैसे तो पिछले कई दिनों से बरसात हो रही है लेकिन पिछले 12 घंटे से लगातर चल रही बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बरसात से फसलों को नुकसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.