जौनपुर, दिसम्बर 17 -- बदलापुर। सिंगरामऊ विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति 12 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। मंगलवार की रात में दो बजे उपकेंद्र के पांचों फीडरों की आपूर्ति अचानक ठप हो गयी। इससे लोगों को इन्वर्टर, मोबाइल चार्ज करने में भारी कठिनाई हुई। बुधवार की दो दिन में दो बजे तक आपूर्ति बहाल न होने से सिंगरामऊ, लालगंज, बहुर, पहितियापुर, बछुआर, कुशहा, रतासी, बहरीपुर, हरिहरपुर, करनपुर, कबेली, भूला, सहित 50 से अधिक गावों में पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। इस संबंध में एसडीओ शोएब अंसारी ने कहा कि ठंड के कारण फाल्ट ठीक कराने में समय लगेगा देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...