आगरा, अगस्त 3 -- फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में 12 घंटे के अंतराम में पूर्व प्रधान व उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। समाजसेवी सुनील पाराशर ने बताया कि विकासखंड फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला मंगोली के पूर्व प्रधान किशन सिंह एवं उनकी पत्नी भगवानदेई का का निधन 12 घंटे के अंतराल में ही हो गया। उन्होंने बताया कि दो अगस्त शुक्रवार-शनिवार की रात तीन बजे पूर्व प्रधान किशन सिंह ने भरतपुर में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। शनिवार को उनके पैतृक गांव हंसपुरा में अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के लोग उनकी अंत्येष्टि से घर लौटे ही थे कि दोपहर तीन बजे उनकी पत्नी भगवान देई ने भी प्राण त्याग दिए। देर शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। 12 घंटे के बीच पति-पत्नी की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.