गोरखपुर, जनवरी 10 -- नंबरगेम 40 फायर फाइटरों ने संभाला मोर्चा, समय से आग पर काबू पाने से टला बड़ा हादसा - वाणिज्यिक कर भवन में शुक्रवार देर रात लगी आग ने राज्य कर विभाग के कार्यालयों को किया तबाह - कॉम्प्लेक्स में लगे फायर हाइड्रेंट काम नहीं आए, पास के अपार्टमेंट से भरा गया पानी गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। देवरिया बाईपास स्थित जीडीए के वाणिज्यिक कर भवन में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने राज्य कर विभाग के कार्यालयों को पूरी तरह तबाह कर दिया। भवन के द्वितीय तल पर स्थित राज्य कर विभाग के सभी दफ्तर जलकर राख हो गए। करीब 12 घंटे की अथक मशक्कत और लगभग 120 टैंकर पानी के उपयोग के बाद शनिवार दोपहर 12 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय ने बताया कि शुक्रवार रात 12.20 बजे गोलघर अग्निशमन केंद्र को आग लगने की सूचना मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.