नई दिल्ली, फरवरी 1 -- RattanIndia Power Ltd share: प्राइवेट पावर जेनरेशन कंपनी रतनइंडिया पावर के शेयर में आज रविवार, बजट के दिन कारोबार के दौरान गजब की तेजी देखी गई। बाजार में गिरावट के बावजूद कंपनी के शेयर 9 पर्सेंट तक चढ़कर 9.27 रुपये पर पहुंच गए। शेयरों में इस तेजी के पीछे दिसंबर तिमाही के नतीजे हैं। दरअसल, कंपनी ने बीते दिन चालू वित्त वर्ष के शनदार नतीजे जारी किए। रतनइंडिया पावर ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुनाफे में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर Rs.54.26 करोड़ हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सिर्फ Rs.4.33 करोड़ था। यानी साल-दर-साल आधार पर कंपनी के लाभ में लगभग 12.5 गुना का उछाल देखने को मिला है।क्या है डिटेल क...