बोकारो, फरवरी 1 -- बेरमो, प्रतिनिधि। आगामी 12 मार्च को मनाए जाने वाले प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर पेटरवार प्रखंड के पिछरी के ग्रामीणों और पूजा समिति में भारी उत्साह है। रविवार को इसे लेकर पिपराटांड़ स्थित जेहरा स्थल में बैठक की गई जिसमें सभी टोला के मांझी बाबा शामिल हुए। अध्यक्षता नायके बाबा सुरेश मुर्मू ने की। पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर मुर्मू, उपाध्यक्ष अनिल मुर्मू, सचिव शंकर हेम्ब्रम, उपसचिव मनोज मुर्मू, कोषाध्यक्ष जीबाधन टुडू, उप कोषाध्यक्ष बिरेन टुडू तथा कार्यकारिणी अध्यक्ष रवि मरांडी के अलावा सदस्यों में राजेंद्र हांसदा, अघनु टुडू, रमेश टुडू, नरेश टुडू, सुबोध मुर्मू, सोहराय मरांडी, किशोर हांसदा एवं मांझी बाबा छोटेलाल मांझी आदि ने पर्व की तैयारियों पर चर्चा की। वहीं यहां बताया गया कि पिछरी दक्षिणी पंचायत की सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष...