मधेपुरा, फरवरी 9 -- उदाकिशुनगंज। मजदूर, किसान एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर आगामी 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया जाएगा। इस हड़ताल में मजदूरों के साथ-साथ किसान, रेल, बैंक, एलआईसी सहित देश के सभी औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारी शामिल रहेंगे। मधेपुरा में हड़ताल को सफल बनाने को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंटक के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने मजदूरों के शोषण को बढ़ावा देने के लिए आज़ादी के बाद बने संविधान की भावना के विपरीत 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं लागू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं कानूनों के तहत मजदूरों को शोषण और अत्याचार के विरुद्ध न्याय मिलता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा अधिनियम को कमजोर किया गया है...