बक्सर, दिसम्बर 10 -- युवा के लिए ---- बक्सर, हिप्र। शहर के आईटीआई परिसर में स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय में आगामी 12 दिसंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर लगेगा। इस दौरान उड़ीसा की कंपनी ओडिसी स्कैफफोलेर प्रा. लि. ज्वाइंटवेंचर टाटा स्टील लिमिटेड की ओर से सुपरवाइजर के कुल 35 पद और स्कैफफोल्डर के 60 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अधिकत्तम उम्र सीमा 40 वर्ष रखी गई है। दोनों पदों में वेतन के साथ-साथ कंपनी की ओर से निशुल्क रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार ...