धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता 12 मार्च को रांची से जयनगर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में 13 मार्च को जयनगर से ट्रेन को रवाना किया जाएगा। ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है। 08105 रांची-जयनगर स्पेशल 12 मार्च को रांची से दोपहर 2.50 बजे खुलेगी। ट्रेन शाम 4.55 बजे बोकारो, शाम 5.40 बजे चंद्रपुरा होते हुए शाम 7.05 बजे धनबाद आएगी। स्पेशल ट्रेन अगले दिन सुबह छह बजे जयनगर पहुंचेगी। 08106 जयनगर-रांची स्पेशल 13 मार्च को दोपहर 12.10 बजे खुलेगी। ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर होते हुए रात 10.35 बजे धनबाद और रात 3.30 बजे रांची पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी की बोगियां जोड़ी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.