गिरडीह, फरवरी 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाकपा माले की लोकल कमिटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें 12 फरवरी को आहूत देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अहमद अंसारी एवं संचालन प्रकाश यादव ने किया। बैठक में जिला सचिव अशोक पासवान, जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी, राज्य कमेटी नेत्री मीना दास, कुलदीप राय, प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी आदि नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लेबर एक्ट में संशोधन कर चार श्रम कोड लागू करने, मनरेगा को खत्म कर नया जनविरोधी कानून लाने एवं साम्प्रदायिक फासीवादी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को एक दिवसीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय देवरी पहुंचने की अपील आम लोगों से की। सदस्यों ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, थाना व प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार का जिम्मेवार र...