मुंगेर, फरवरी 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 12 केन बीयर तथा 21 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक काले रंग के बैग में कुछ अवैध सामान लेकर नगर के कन्हैया टोला की तरफ जा रहा है। सूचना मिलते ही गश्ती टीम जब कन्हैया टोला पहुंची तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति बैग को सड़क पर फेंक कर भाग गया।पुलिस के जवानों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह तंग गलियों एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। धंधेबाज के द्वारा फेके गए बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें किंगफिशर की 12 केन बीयर जिसका कुल मात्रा 8 लीटर बरामद किया गया...