देवरिया, फरवरी 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा(सीबीएसई) बोर्ड की परीक्षा जिले के 12 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल कराए जाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा तैयारी तेजी के साथ की जा रही है। यह परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। परीक्षा को सम्पन्न कराए जाने के लिए जिले में 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें जिले के 13,621 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षार्थियों में हाईस्कूल के 8056 एवं इण्टरमीडिएट के 5565 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक आयोजित की जाएगी। इसमें हाईस्कूल की परीक्षा सात मार्च एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षा 30 मार्च को सम्पन्न होगी। परीक्षा को सकुशल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.