नई दिल्ली, जनवरी 9 -- टेस्टी खाना तो सभी को पसंद है, लेकिन इसे बनाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। अब भले ही ये कोई रॉकेट साइंस ना हो लेकिन किसी आर्ट से कम नहीं है। कई बार सही तरीका फॉलो करने पर भी सब्जी या दाल में स्वाद नहीं आता। तो कई बार गलती से तेल, नमक या तीखा ज्यादा डल जाता है। दरअसल ये छोटी-छोटी चीजें ही हैं जो खाने को टेस्टी बनाने का काम करती हैं और अगर आपको राइट टैक्नीक पता है, तो आप कुकिंग की चैंपियन बन सकती हैं। आज हम आपके लिए ऐसी ही 10 से 12 टिप्स ले कर आए हैं, जो डेली कुकिंग में आपके बड़े काम आने वाली हैं। एक बार सीख लेंगी तो हर बार टेस्टी खाना बना पाएंगी, बिना गलतियों के। आइए जानते हैं -टेस्टी खाना बनाने की 12 टिप्सकोई भी भरवां सब्जी बना रही हैं, जैसे भरवां बैंगन, टिंडे या करेले तो उसके मसाले में भुनी हुई मूंगफली का चूरा मि...