जमशेदपुर, फरवरी 2 -- संयुक्त ट्रेड यूनियन के द्वारा 12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल को जमशेदपुर में सफल बनाने को लेकर तीन फरवरी की सुबह 8 बजे टाटा पावर के जोजोबेरा गेट पर नुक्कड़ सभा की जाएगी। उसी दिन शाम 4.30 बजे से टाटा मोटर्स के कैंटीन गेट पर मीटिंग होगी। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये चार लेबर कोड, जो कथित रूप से मजदूरों को गुलाम बनाने वाला कानून है, के खिलाफ पूरे देश के ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल की घोषणा की है। यह जानकारी टाटा पावर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष सह एटक के राज्य सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.