धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, विशेष संवाददाता चार लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी 2026 को श्रमिकों की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीआईटीयू तथा मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्टीलगेट में नुक्कड़ सभा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ट्रेड यूनियनें केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी, किसान विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रही हैं। 9 जुलाई 2025 को चार लेबर कोड के खिलाफ और जनपक्षीय वैकल्पिक नीति व व्यवस्था से जुड़ी मांगों को लेकर देशव्यापी सफल हड़ताल की थी। बावजूद केंद्र सरकार ने पिछले 21 नवंबर 2025 को 4 लेबर कोड से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। यह लेबर कोड हड़ताल का अधिकार को छीनने, लगभग 70% कारखाने को श्रम कानून से बाहर करने एवं मजदूरों को नियोक्ताओं की दया पर छोड़ने के लिए बनाए गए हैं। देश में 65 ल...