गोरखपुर, जुलाई 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राजघाट पुलिस ने एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपित के पास से 12.123 किलो गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपित ने उड़ीसा से गांजा लेकर आने की जानकारी दी है। आशंका है कि हुक्का बारों में गांजा की सप्लाई करता है। पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपितों की पहचान रामगढ़ताल इलाके के मंझरिया के बिस्टौल बड़गो निवासी धर्मवीर कुमार निषाद के रूप में हुई। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा की तस्करी कर रहा था। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को आरोपित को पुलिस ने राजघाट के अमरूतानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने बताया कि उड़ीसा से वह गांजा लेकर ट्रेन के जरिए गोरखपुर आया था और ...