प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव 2024-25 के अंतर्गत प्रदेश स्तर पर घोषित 364 प्रांतीय परिषद सदस्यों की सूची में प्रयागराज महानगर, गंगापार और यमुनापार के कई वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि सूची में शामिल सदस्य आगामी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भागीदारी निभाएंगे। इलाहाबाद उत्तर विधानसभा से नीरज कुमार, अनीता राज और दक्षिण से रामलखन देव को प्रांतीय परिषद का सदस्य चुना गया है। गंगापार जिले के अंतर्गत हंडिया से कुंवर मृगरेंद्र सिंह, फाफामऊ से देवेंद्र गिरि, सोरांव से तुलसीराम, फूलपुर से सुभाष गुप्ता और प्रतापपुर से अश्विनी दुबे को सदस्य चुना गया है। यमुनापार के कोरांव से राम अवधी कुशवाहा, बारा से परमेश्वर बौद्ध और करछना से पूजा बिंद का चयन हुआ है। सदस्यों को महापौर ग...