भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने गुरुवार को कनकैथी डंपिंग ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। डंपिंग ग्राउंड में कचरे के अंबार को देख नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य शाखा प्रभारी और एसडब्ल्यूएम पदाधिकारी से निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट मांगी। पदाधिकारियों ने बताया कि यहां 12 करोड़ रुपये की लागत से लीगेसी वेस्ट प्लांट लगाने की योजना है, जिसकी निविदा प्रक्रिया वर्तमान में दो संवेदकों के आपसी दावा-प्रतिवाद के कारण विभाग के सचिव के स्तर पर लंबित है। साथ ही यहां मटेरियल रिकवरी प्लांट और पेट्रोलियम कंपनी के सहयोग से बायो मिथनेशन यूनिट लगाने का भी प्रस्ताव है। 10 एकड़ में फैले इस ग्राउंड की क्षमता बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त ने आसपास की खाली सरकारी जमीन के अधिग्रहण के संकेत दिए ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.