नोएडा, जनवरी 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य को शुक्रवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। वह 12 करोड़ रुपये की ठगी में वांछित था। इस मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दावा है कि आरोपी चीन के साइबर गिरोह से जुड़ा है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि एक व्यक्ति ने तीन दिसंबर को साइबर थाने में शिकायत दी थी कि शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर उसके साथ 12 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली कि ठगी की रकम हैदराबाद के तेलंगाना निवासी राजकुमार कुमावत के खाते में भी गई है। इसके बाद उसे शुक्रवार को दबोचा गया। आरोपी राजकुमार शेयर मार्केट में निवेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.