बगहा, फरवरी 11 -- बेतिया। विभिन्न थानो की पुलिस के द्वारा सोमवार को की गई छापेमारी।जिसमे विभिन्न मामलो के 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 12 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से आठ की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है।अजमानतीय पांच वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।विगत 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में पांच लीटर शराब जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 78 हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूल की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...