शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- श्रीबालाजी महाराज का जागरण 12 अप्रैल को पुवायां में खुटार रोड स्थित महावीर स्वामी मंदिर बगिया रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने रात्रि 8 बजे से होगा। 11 अप्रैल को अखण्ड पाठ का आयोजन दोपहर 1 बजे से, शोभायात्रा 13 अप्रैल को शाम 5 बजे से निकाली जाएगी। जागरण में बाबा के भजनों का गुणगान करने के लिए दीपांशी तिवारी कानपुर, देवा मुरादाबादी, शुभम रंगीला व मेघा पाण्डेय रहेगी। विशेष आकर्षण हनुमान भैरवनाथ का महायुद्ध सुजीत आर्ट ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। बाबा का जगराता श्रीबालाजी जागरण सेवा समिति पुवायां द्वारा कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.