आगरा, अक्टूबर 8 -- संस्कार भारती, पश्चिम प्रताप, आगरा महानगर, ब्रज प्रांत की ओर से दीपावली के अवसर पर दीपावली आनन्द मेला श्री राम पार्क, जयपुर हाउस में रविवार 12 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मनोरंजक व कुछ खास होगा। प्रताप नगर बुर्जी वाला मंदिर में करवा चौथ के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी आज प्रताप नगर स्थित संस्कार केंद्र में आयोजित आमंणत्र पत्र विमोचन कार्यक्रम में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने दी। क्षेत्रीय संगठन मंत्री चारक विजय कुमार ने कहा कि तीज त्यौहार उत्सवों के आयोजनों द्वारा भारतीय संस्कृति और संस्कारों का स्वाभाविक रूप से अगली पीढ़ी को ज्ञान होता है। संस्कार भारती के द्वारा आयोजित चौबीसवां दीपावली आनंद मेला इस दिशा में बड़ा कदम है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.