प्रयागराज, सितम्बर 7 -- अनंत चतुर्दशी एवं दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन जैन धर्मावलंबियों ने श्रद्धा-भाव के साथ अभिषेक व पूजन किया। कर्नलगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्मावलंबियों की भीड़ रही। 12वें तीर्थंकर वासुपूज्य नाथ भगवान को निर्वाण लड्डू अर्पित कर आत्मशुद्धि का संकल्प लिया गया। शाम में हुई धर्मसभा में जयपुर से आए शास्त्री सुष्मित प्रकाश जैन ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का पालन करने का संकल्प दिलाया। कहा कि ब्रह्मचर्य धर्म आत्मा की रक्षा का कवच है और जीवन में संयम व आत्मविश्वास का मार्ग है। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार जैन, अमर जैन, डॉ. जेके जैन, प्रमेश जैन, अखिलेश चन्द जैन, दिलीप जैन, मनीष जैन, महेंद्र जैन, राजू जैन, हरी बाबू जैन, रत्नेश जैन, अखिल जैन, अनुज जैन आदि मौजूद रहे। वहीं, जीरो रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.