मुंगेर, फरवरी 8 -- तारापुर,निज संवाददाता। पारामाउण्ट एकेडमी तारापुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो गईं। बोर्ड द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर विद्यालय ने सभी विषयों के प्रैक्टिकल एवं आंतरिक मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 12 जनवरी से किया जा रहा था, जो आज अंतिम चरण में समाप्त हुआ। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य, म्यूजिक, फाइन आर्ट एवं शारीरिक शिक्षा जैसे प्रमुख विषयों की परीक्षाएं बोर्ड द्वारा नियुक्त बाहरी परीक्षकों की निगरानी में संपन्न कराई गईं। परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ग्रुप फोटो ग्राफ और जियो-टैगिंग की व्यवस्था भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.