गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। फरठिया स्थित बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक किया गया। सीबीएसई द्वारा विद्यालय को गढ़वा शहर के चयनित विद्यालयों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। उक्त केंद्र पर साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल, गढ़वा, आरके रामासाहु विद्यालय, गढ़वा के परीक्षार्थी शामिल हुए। फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा में कुल 38 परीक्षार्थियों का पंजीकरण था। उसके विरूद्ध 37 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सीबीएसई के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। विद्यालय परिसर में अनुशासन, समयपालन, शांत वातावरण एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.