भागलपुर, जनवरी 10 -- नवगछिया।निज संवाददाता। पूर्व सांसद वरीय भाजपा नेता अनिल यादव ने अत्यधिक ठंढ के कारण भागलपुर के डीएम से 12 वीं कक्षा तक के विद्यालयों में पठन-पाठन बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भागलपुर जिले में लगातार पारा गिरता जा रहा है, अत बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन तत्काल स्थगित करने का आदेश दिया जाए। उन्होंने जहाज घाट पर रैन बसेरा बनाने और अलाव की व्यवस्था करने की भी मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.