गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- गाजियाबाद। जिले में हवा की गुणवत्ता में सुधार और मौसम साफ होने पर शिक्षा विभाग ने बुधवार को सभी स्कूलों को भौतिक रूप से कक्षाओं का संचालन करने की अनुमति दे दी। जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से बुधवार को इस संबंध में सभी स्कूलों को पत्र जारी कर नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई स्कूलों में कराने को कहा है। बता दें कि प्रदूषण के चलते बीते रविवार को 5वीं तक की कक्षाएं केवल ऑनलाइन और छठी से नौवीं तथा 11वीं की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद मंगलवार को पांचवीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड पर और शेष कक्षाएं ऑफलाइन चलाने को कहा था। अब बुधवार को जारी आदेशों के मुताबिक सभी बोर्ड के स्कूल नर्सरी से लेकर 12वीं तक भौतिक रूप से (ऑफलाइन)पढ़ाई करा सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.