आगरा, फरवरी 5 -- सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज मोतीलाल नेहरू रोड आगरा के प्रांगण में 12वीं के छात्रों के लिए 11वीं के छात्रों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना द्वारा किया गया। ग्यारहवीं के छात्रों ने सामूहिक नृत्य व गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी। 12वीं के सभी छात्रों को विद्यालय द्वारा शुभकामनाएं व ग्रुप फोटो प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान 12वीं के नमन चौहान को मास्टर सेंट पॉल्स विज्ञान वर्ग व रोहित राठौर को मास्टर सेंट पॉल्स वाणिज्य वर्ग चुना गया। अधिकतम उपस्थिति वाले छात्र मोहम्मद अयान व अंशुल को भी पुरस्कृत किया गया। फादर डॉ. आल्विन पिंटो ने छात्रों को एहसास दिलाया कि उन्होंने आज क्या खोया और क्या पाया। उनके सफल जीवन की कामना करते हुए उन्होंने छात्रों को समझाया जब आप यहां से निकलें तो आपके पास धैर्य, प्रेम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.