गंगापार, फरवरी 11 -- क्षेत्र के प्रयाग पब्लिक स्कूल में बुधवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। समारोह में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। गीत, संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे समारोह को उत्साहपूर्ण बना दिया और उपस्थित अतिथियों व शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तालियों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मिस्टर पीपीएस के रूप में जय सिंह तथा मिस पीपीएस के रूप में प्रतिष्ठा पांडेय को सम्मानित किया गया, जबकि स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार श्रुति मिश्रा को प्रदान किया गया। समारोह में विद्यालय डायरेक्टर सुशील कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य फ्रेडरिक...