प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- प्रतापगढ़। जेठवारा के मड़ियारी स्थित आरएससी इंटर कॉलेज में रविवार को कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह हुआ। जूनियर विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में सुनिधि, शेजल, काजल, वर्तिका, सुप्रिया, अंजली, साहिबा, अपेक्षा आदि छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर मनमोह लिया। संचालन उप प्रधानाचार्य सुरेश बहादुर पटेल ने किया। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...