हापुड़, फरवरी 5 -- नगर के मिनीलैड़ द ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को 12 वीं के विद्यार्थीयोंं का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आर्शीवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए हवन पूजन के साथ किया गया। इस दौरान छात्रों ने गीत नृत्य एवं मनोरजन प्रस्तुतिया कर सभी को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद अफान को मिस्टर फेयरवेल और स्नेहा को मिस फेयरवेल चुना गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम भटनागर ने सभी विद्यार्थीयों को जीवन में आगे बढने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने को प्रेरित किया,और छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...